Pilibhit News: बारिश थमते ही अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़
पीलीभीत, सितम्बर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। बारिश के बाद जलभराव और कीचड़ की समस्या से जूझ रहे लोगों पर अब मौसमी बीमारियों का भी कहर टूटने लगा है। जुकाम-बुखार के साथ ही अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को बारिश थमते ही मेडिकल कॉलेज सहित जिले के अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। निर्धारित समय के बाद तक अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में महिलाओं की संख्या भी अधिक रही। इनमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार से पीड़ित मिले। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कराने के साथ ही मलेरिया समेत अन्य आवश्यक जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को दवाएं दी गईं और सावधानी बरतने की सलाह दी गई। लगातार बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.