पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पिछले तीन दिनों तक हुई भीषण बारिश के बाद तराई में मौसम ने करवट ले ली है। गुरुवार सुबह शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सीजन का पहला कोहरा देखने को मिला, जिससे लोगों में उत्साह देखा गया। मॉर्निंग वॉक के दौरान और सुबह करीब 8 बजे तक शहर के अंदर और देवहा नदी से सटे इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। अक्टूबर के दूसरे ही दिन कोहरा आने से लोगों का मानना है कि इस बार सर्दी जल्दी दस्तक दे सकती है।राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. ढाका ने बताया कि मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ने के कारण कोहरे की आमद दर्ज की गई है। उन्होंने बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...