पीलीभीत, सितम्बर 28 -- Pilibhit News: दियोरिया कला। मौसम में अचानक परिवर्तन होने से सीएचसी पर मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वहीं दुश्वारियां यह है कि दियोरिया कला में एक डाक्टर के सहारे चल रही सीएचसी पर मरीजों के साथ डाक्टर भी परेशान हैं। एक तरफ ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ कोतवाली से आए घायलों के मेडिकल परीक्षण से मरीजों और डाक्टर दोनों की परेशानी बढ़ जाती है। डाक्टर ओपीडी में मरीजों की लाइन छोड़कर घायलों के मेडिकल परीक्षण में व्यस्त हो जाते हैं। ऐसे में ओपीडी की लाइन में खड़े मरीजों की बेचैनी भी बढ़ जाती है। डा.तपस त्रिपाठी ने बताया कि इस समय खांसी जुकाम की वजह से ओपीडी में मरीजों की संख्या तीन सौ पहुंच रही है। घायलों के मेडिकल परीक्षण से ओपीडी का काम प्रभावित हो रहा है ऐसे में ओपीडी में मरीजों को काफी इंतजार करना...