पीलीभीत, अगस्त 9 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शहर के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में आसाम चौराहे पर बारिश का फायदा उठाकर अज्ञात चोर आइसक्रीम कारोबारी की बाइक चोरी कर ले गया। जहानाबाद थाना क्षेत्र के रम्पुरा मिश्र निवासी भगवत सरन ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि वह रुपपुर कमालू में आइसक्रीम का काम करता है। छह अगस्त की रात करीब 10 बजे वह जिला अस्पताल से अपने मालिक अजीत कुमार को नौगवां पकड़िया स्थित उनके घर छोड़कर आइसक्रीम प्लांट जा रहा था। आसाम चौराहे पर बारिश शुरू होने पर उसने श्रीकृष्ण स्वीट हाउस के पास सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर दी और बारिश रुकने का इंतजार करने लगा। बारिश बंद होने के बाद बाइक मौके से गायब मिली। काफी तलाश के बावजूद बाइक का पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...