पीलीभीत, नवम्बर 3 -- Pilibhit News: बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित सपा नेत्री दिव्या गंगवार के आवास पर बाबा जय गुरुदेव महाराज का सत्संग आयोजित किया गया। सत्संग में मथुरा से पधारे राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र यादव ने अपने मुखारविंद से अमृतमयी प्रवचन दिए। उपदेशक सतीश चंद्र यादव ने अपने प्रवचन में कहा बाबा जय गुरुदेव महाराज ने हमेशा मानवता की सेवा का संदेश दिया है। आज इंसान भाग-दौड़ में अपने असली लक्ष्य को भूल गया है। शाकाहारी रहो, नशा मुक्त रहो। उन्होंने कहा कि जीवों पर दया करो। जब तक हम मांस-अंडा, शराब का सेवन करते रहेंगे, तब तक मन में शांति नहीं आएगी। शाकाहारी भोजन ही मनुष्य का सच्चा आहार है। नाम की कमाई करो यह मानव शरीर बड़ी मुश्किल से मिला है। इसको विषय-विकारों में बर्बाद मत करो। रोज सुबह-शाम थोड़ा समय निकालकर प्रभु के नाम का सुमिरन, ...