पीलीभीत, सितम्बर 25 -- Pilibhit News: पूरनपुर। बाघ की दस्तक से ग्रामीणों में बढ़ी चिंता के बीच वन विभाग ने अब उसकी तलाश और निगरानी का अभियान तेज कर दिया है।

वन विभाग की तैयारी बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने और उसे रिहायशी इलाके से दूर रखने के लिए जंगल और आसपास के क्षेत्रों में वन विभाग की टीमें लगातार कॉम्बिंग कर रही हैं। बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए दो हाथी भी मंगवाए गए हैं।

घटनाक्रम इधर पिंजरा लगाने के बाद बाघ की कहीं लोकेशन नहीं मिली है। हजारा क्षेत्र में एक ग्रामीण को मौत के घाट उतारने के बाद बाघ की लोकेशन आसपास ही देखी जा रही थी। शासन से बाघ को टैंकुलाइज करने की अनुमति मिलने के बाद गत दिवसों में संपूर्णानगर वन प्रभाग की ओर से पिंजरा लगाकर निगरानी की जा रही थी। पिंजरा लगाने के बाद बाघ की लोकेशन नहीं मिल सकी है।

ट्रेनिंग और निगरान...