पीलीभीत, जुलाई 13 -- Pilibhit News: बीसलपुर। साइकिल व बाइक की जोरदार टक्कर में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव मुड़गवां निवासी 66 वर्षीय राधेश्याम पुत्र वीरपाल साइकिल से जा रहे थे। उधर गांव पनसड़ी निवासी 59 वर्षीय मुन्नी बेगम पत्नी हेम बख्श अपने बेटे के साथ बाइक से आ रही थी। तभी आमने सामने से बाइक व साइकिल की टक्कर हो गई। जिससे साइकिल सवार राधेश्याम व बाइक पर सवार मुन्नी बेगम घायल हो गई। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...