पीलीभीत, जुलाई 13 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। क्षेत्र के मूसेपुर-बर्रामऊ मार्ग पर रविवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वार्ड नंबर 8 निवासी 30 वर्षीय शमशुल पुत्र रज़ा बक्श अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, टक्कर मारने वाला बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ फरार चालक की तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर, रिम्स रेफर

हिंदी हिन्द...