पीलीभीत, अगस्त 20 -- Pilibhit News: पूरनपुर। पांच दिन पहले बाइक पर गौमांस बरामद होने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- गोवंश का मांस होने की पुष्टि, गोवध अधिनियम की धारा में तरमीम हुआ मुकदमाघटनास्थल थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव भरकली गंज के पास रविवार को एक बाइक पर गौमांस ले जा रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ पशु वध अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया। पशु चिकित्सक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मुकदमा गौवध अधिनियम की धारा में तरमीम कर आरोपियों की धरपकड़ शुरु कर दी। बुधवार को पुलिस ने गौवंश पशु की हत्या करने और मांस ले जाने वाले चार आरोपियों को पक...