Pilibhit News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किशोरी घायल
पीलीभीत, अगस्त 9 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के ग्रीन सिटी कॉलोनी निवासी मनोज कुमार पुत्र सुभाष ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि पांच अगस्त को दोपहर दो बजे के करीब उसकी 13 वर्षीय पुत्री वैष्णवी साइकिल से जा रही थी। इस दौरान अज्ञात बाइक चालक ने तेजी और लापरवाही से चलते हुए उसकी पुत्री की साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.