पीलीभीत, अगस्त 19 -- Pilibhit News: अमरिया। मंगलवार को उप संभागीय परिवहन अधिकारी के निर्देश पर पीटीओ बर्डिस चतुर्वेदी ने औचक वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों में खलबली सी रही। परिवहन अधिकारी ने एक स्कूल बस, एक वैन, एक निजी तौर पर संचालित स्कूली वैन और एक इको वाहन का चालान कर दिया। साथ ही एक निजी सवारी बस को सीज कर दिया। परिवहन अधिकारी चतुर्वेदी के मुताबिक अनाधिकृत तरह से संचालित स्कूली वाहन हो या अन्य पर लगातार अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...