पीलीभीत, अगस्त 11 -- Pilibhit News: बीसलपुर। गांव बसारा में धान में कीटनाशक दवाई की स्प्रे करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव बसारा निवासी 55 वर्षीय छत्रपाल पुत्र गंगासहाय मिश्रा खेती किसानी करते है। वह सोमवार को सुबह अपने खेत पर लगे धान में कीटनाशक दवाई की स्प्रे करने गए थे। काफी समय तक जब वह घर नहीं लौटे तब परिवार के लोग खेत पर पहुंचे। वहां टंकी के पास दवाई रखी हुई थी। छत्रपाल का शव खेत में पड़ा मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की हुई मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।हार्टअटैक से मौत होने की आशं...