Pilibhit News: बरसात में अचानक निकले मगरमच्छ से दहशत, रेसक्यू किया
पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली हरिद्वार 30 पर स्थित गांव अकबरगंज के कब्रिस्तान के पास सोमवार की रात तालाब में मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना जहानाबाद पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने वन विभाग को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने रेसक्यू करके तालाब में से मगरमच्छ को पकड़ा। वन विभाग के कर्मचारी मगरमच्छ को अपने साथ ले गए और बाद में सुरक्षित स्थान पर रिलीज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.