पीलीभीत, सितम्बर 11 -- Pilibhit News: ​बरखेड़ा। नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को बैठक का आयोजन कर मेले की रुपरेखा तय की गई। मेला अध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडेय ने बताया कि बरखेड़ा का ऐतिहासिक 138वां श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला 16 सितंबर से शुरू होकर 27 सितंबर तक चलेगा। मेले का मुख्य आकर्षण वृंदावन के रंगमंच के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रासलीला होगी। इसके साथ ही मेले में क्षेत्रीय नाटक, कृष्ण लीला और विराट दंगल का भी विशेष प्रदर्शन किया जाएगा।

टिकटों की कीमतकमेटी के अन्य सदस्यों के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद मेले में लगने वाले बड़े झूलों और मैजिक शो आदि के टिकटों के दाम घटा दिए गए हैं। अब इन सभी शो के टिकट मात्र 30 रुपये कर दिए गए हैं। ताकि हर वर्ग के लोग मेले का आनंद उठा सकें।

भूमि पूजन...