Pilibhit News: बरखेड़ा में वन्यजीवों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
पीलीभीत, अगस्त 22 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने वन्यजीवों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से दो कछुए बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा सत्येंद्र कुमार ने बतया कि 20 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान वीरेंद्र निवासी पीलीभीत तथा मोहम्मद सलीम और मोहम्मद हनीफ निवासी भिखारपुर, थाना सुनगढ़ी को संदिग्ध गतिविधियों के चलते पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो कछुए बरामद हुए। पूछताछ में वन्यजीवों के अवैध कारोबार से जुड़े होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बरखेड़ा थाने में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.