Pilibhit News: बरखेड़ा में पुलिसकर्मी पर किशोर से मारपीट का आरोप
पीलीभीत, अगस्त 24 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। बरखेड़ा थाना क्षेत्र की करोड़ पुलिस चौकी पर तैनात एक कांस्टेबल पर 15 वर्षीय किशोर की पिटाई करने का आरोप लगा है। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम करीब पांच बजे 15 वर्षीय अनुज गांव के मंदिर के पास बच्चों को ताश खेलते देख रहा था। आरोप है कि इसी दौरान करोड़ चौकी पर तैनात कांस्टेबल सौरभ वहां पहुंचे और अनुज के साथ मारपीट शुरू कर दी। सिपाही उसे घसीटकर पुलिस चौकी तक ले गए। अनुज के पिता ने तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और डायल 112 की मदद से बालक को बरखेड़ा सीएचसी ले जाया गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार कराया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अस्पताल से दवा दिलाने के बाद पुलिसकर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.