पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। क्षेत्र के भैसाई पर्वतपुर और कोकिला गांव में बुधवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। अलग-अलग स्थानों पर घरों के ताले तोड़कर चोर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए। भैसाई पर्वतपुर में वारदात के बाद चोरों ने घर में सो रहे दंपती के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस ने घटना के खुलासे की जानकारी ली। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और नाराजगी है। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम भैसाई पर्वतपुर निवासी बॉबी सिंह ने पुलिस को बताया कि रात में चोर छत के रास्ते सीढ़ियों से मकान में दाखिल हुए। आंगन में खड़ी उनकी मोटरसाइकिल लेकर चोर उनके भाई अजय सिंह के कमरे तक पहुंचे। कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे सोने-चांदी के आ...