पीलीभीत, सितम्बर 5 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। बरखेड़ा में प्रस्तावित जन्माष्टमी मेले की तैयारियों को लेकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता उर्फ पप्पन और नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल के बीच विवाद हो गया। कहासुनी धक्कामुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूर्व अध्यख और वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष ने एक दूसरे पर अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। पर प्रकरण में कोई शिकायत नहीं की गई है। पूरा मामला गुरुवार बताया गया है। आगामी 16 सितंबर से जन्माष्टमी मेला लगना है। इसकी तैयारियां चल रहीं हैं। इसी क्रम में मेले में एक बिजली का पोल लगाने और हटाने को लेकर एकाएक कहासुनी बढ़ गई। नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी का कहना है कि वे मेला कमेटी के अध्यक्ष से बात कर रहे थे तभी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पन आ गए और कहासुनी...