पीलीभीत, अक्टूबर 29 -- Pilibhit News: बिलसंडा। विकास खंड के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बमरोली में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा व विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रशासक श्री रोशन लाल रहे। प्राथमिक स्तर की 100 मीटर बालक में देवांशु कंपोजिट विद्यालय बमरौली प्रथम, अनमोल कंपोजिट विद्यालय मीरपुर हर्रायपुर द्वितीय एवं सुमित प्राथमिक विद्यालय रुरिया घुरिया तृतीय रहे। बालिका वर्ग में साक्षी कंपोजिट विद्यालय बमरौली प्रथम, आराध्या कंपोजिट विद्यालय मीरपुर हर्रायपुर द्वितीय एवं पूनम प्राथमिक विद्यालय रुरिया घुरिया तृतीय रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर 100 मीटर बालक वर्ग में अंकित कंपोजिट विद्यालय बमरौली प्रथम, देवीदीन उच्च प्राथमिक विद्यालय इरादतपुर पगार द्वितीय एवं नेमिस उच्च प्राथमिक विद्यालय च...