Pilibhit News: बबितारानी ने प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार, स्वागत
पीलीभीत, अगस्त 2 -- Pilibhit News: माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज खमरिया पुल में नवनियुक्त प्रधानाचार्य बबितारानी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त प्रधानाचार्य ने सभी स्टाफ का परिचय प्राप्त किया। कालेज में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने का काम किया जाएगा। शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर शिक्षक वीरेंद्र कुमार समेत शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Madhubani News: पार्वती लक्ष्मी महिला महाविद्यालय को मिली पहली महिला प्राचार्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.