पीलीभीत, अक्टूबर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। तराई के जिले में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को जिले में पहली बार इस मौसम में सुबह के समय कोहरे और धुंध की मौजूदगी महसूस की गई। इससे सर्दी के आगमन की आहट तेज हो गई है। सुबह के समय कई इलाकों में हल्की धुंध छाई रही। दृश्यता कम होने के कारण सड़क पर गुजरने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। कई वाहन चालक दिन निकलने के बाद भी हेडलाइट जलाकर चलते नजर आए। हालांकि, धुंध का असर ज्यादा देर तक नहीं रहा। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: बारिश के बाद तराई में दिखा सीजन का पहला कोहरा, सर्दी जल्दी आने के आसार सूरज निकलने के साथ ही कोहरा धीरे-धीरे छंट गया और कुछ ही समय बाद तेज धूप खिल उठी। दिन के समय तेज धू...