Pilibhit News: बदलते मौसम में बीमार हो रहीं छात्राएं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया परीक्षण
पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- Pilibhit News: पूरनपुर। बदलते मौसम का असर अब बच्चों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। खुजली, बुखार और पेट दर्द जैसी समस्याओं के साथ मौसमी बीमारियों के लक्षण सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को गांव पिपरिया दुलई स्थित बॉ स्कूल पहुंचकर छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम ने छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया। सीएचसी की महिला चिकित्सक डॉ. प्रियंका चतुर्वेदी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने स्कूल में छात्राओं की जांच की। इस दौरान कुछ छात्राओं में पेट दर्द की समस्या सामने आई, जबकि कुछ में मौसमी बीमारी के लक्षण पाए गए। जांच के दौरान चार छात्राओं के कान में भी समस्या मिली। महिला चिकित्सक ने इन छात्राओं को सीएचसी लाने के बाद आवश्यकतानुसार रेफर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.