Pilibhit News: बच्चों ने उठाया आम पार्टी का आनंद
पीलीभीत, जुलाई 13 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सांवरिया स्टेट कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन श्याम बाबा मंदिर के निकट रविवार को गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल के नेतृत्व में मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई दर्जन बच्चों ने उत्साह के साथ मीठे-मीठे आम का स्वाद लिया और आनंद उठाया। संदीप खंडेलवाल ने बताया कि हर वर्ष आम के मौसम में बच्चों के लिए मैंगो पार्टी का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर आयोजन का उद्देश्य सफल होता है। उन्होंने कहा कि आम को यूं ही फलों का राजा नहीं कहा जाता, इसका स्वाद हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर सौभाग्य खंडेलवाल, अमित खंडेलवाल, लज्जा, पूजा, गिरीश वर्मा, यश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.