पीलीभीत, अक्टूबर 31 -- Pilibhit News: माधोटांडा। थाना क्षेत्र के गांव संडई निवासी सत्यदेव पुत्र बलवंत ने बताया कि 23 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी के साथ गांधी स्टेडियम पीलीभीत के सरस मेले में माटी कला के उत्पाद लेकर गए थे। घर में उनकी 95 वर्षीय माता और बच्चे मौजूद थे। उन्होंने बताया कि घर के बाहर खेलते समय कुछ बच्चे शोर मचाने लगे। आरोप है इसको लेकर पड़ोसी छविनाथ और रामकृष्ण ने उनके बेटे कर्तव्य और माता के साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...