Pilibhit News: बकाया 30 लाख रुपये जमा करने के लिए सात दिन की मोहलत
पीलीभीत, अक्टूबर 17 -- Pilibhit News: पीलीभीत। किराना व्यापारी के गोदाम पर बरेली से आई जीएसटी टीम ने गुरुवार को देर रात तक जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान व्यापारी की ओर से संबंधित बिल प्रस्तुत नहीं किए जा सके। टीम ने मौके पर ही व्यापारी से 30 लाख रुपये जमा करा लिए। वहीं, व्यापारी के आग्रह पर शेष 30 लाख रुपये सात दिन के अंदर जमा करने की अनुमति दे दी गई। जीएसटी टीम की कार्रवाई के बाद कारोबारियों में भी हलचल बनी रही। जांच के दौरान टीम ने व्यापार से जुड़े अभिलेखों और बिलों के आधार पर कर संबंधी अनियमितताओं की पड़ताल की। बताया जा रहा है कि मामले में एक करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी की आशंका है। हालांकि, जांच के दौरान व्यापारी की ओर से बिल प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण कर चोरी की वास्तविक धनराशि का तत्काल आकलन नहीं हो सका। टीम ने संबंधित बिल उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.