पीलीभीत, अगस्त 2 -- Pilibhit News: जहानाबाद। बकरी के बच्चे को हल्की चोट लगने के बाद हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला कर युवक को घायल कर दिया गया। कोर्ट के आदेश पर थाना जहानाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सिरसी निवासी साबिर अली पुत्र इमाम शाह ने कोर्ट के आदेश पर थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई।

घटना का विवरण जिसमे कहा गया कि 7 जुलाई 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह अपने भाई जावेद अली के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम चककटैया खेत में दवा लगाने जा रहे थे। रास्ते में सेमरखेड़ा स्कूल के पास उनकी मोटरसाइकिल से एक बकरी के बच्चे को हल्की चोट लग गई। आरोप है कि इसी बात पर गांव के लोग एकत्र हो गए। इसी दौरान गुड्डू, छोटे खां पुत्र नजर खां तथा नजर खां पुत्र लतीफ, निवासी ग्राम सेमरखेड़ा वहां पहुंचे। आरोप ...