Pilibhit News: बंद मोबाइल टावर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पीलीभीत, अक्टूबर 18 -- Pilibhit News: दियोरियाकला। गांव और आसपास के उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। महीने भर में मोबाइल टावर बंद पड़ा है। जिससे लोगों को असुविधा हो रही है। निजी क्षेत्र की दूर संचार कंपनी के टावर से सिगनल नहीं मिलने से परेशान लोगों ने व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। बताया कि आवश्यक जानकारियां नेट से नहीं मिल पा रही है और बच्चों को पढ़ाई आदि में भी व्यवधान हैं। प्रदर्शन करने वालों में नन्हेलाल, कपिल, साहिल, आरिष, सूरजपाल,मोनिश, प्रदीप कुमार, शाहिद, उरवेश, मुनीश, अभिषेक, फारुख, पंकज, शिशुपाल, सचिन, अमरपाल,नरदेव, संजीव राजपूत, दीपक, उमेश, नूरहसन आदि लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.