Pilibhit News: बंद मकान में छत के रास्ते घुसे चोर, सोने के टॉप्स चोरी
पीलीभीत, अगस्त 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कस्बे के मोहल्ला अब्दुल रहीम में बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोर कमरे का ताला तोड़कर करीब तीन ग्राम वजन के सोने के एक जोड़ी टॉप्स ले गए। चोरों ने अलमारी के ताले भी तोड़े, लेकिन वहां से कोई अन्य सामान चोरी नहीं हुआ। मकान स्वामी सजर सिलाई का काम करते हैं और परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। उनकी बहन इशरत ने बताया कि सोमवार को घर की सफाई करने के बाद कमरों और मुख्य दरवाजे पर ताले लगाकर वह चली गई थीं। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर गईं तो कमरे का ताला टूटा मिला और सामान अस्त-व्यस्त था। जांच में सोने के टॉप्स गायब मिले। घटना की जानकारी मकान स्वामी और पुलिस को दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.