पीलीभीत, अक्टूबर 10 -- Pilibhit News: पूरनपुर। 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से शनिवार को वाइब्रेंट विलेज बंदरभोज में पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें सीमावर्ती क्षेत्र के 25 पशुपालकों के 110 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवाएं वितरित की गईं। साथ ही पशुओं की बेहतर देखभाल और समय पर उपचार के प्रति पशुपालकों को जागरूक किया गया। कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के निर्देशन में आयोजित शिविर में क्षेत्रक मुख्यालय के कमांडेंट (पशु चिकित्सक) डॉ. गुरविंदर जीत सिंह ने पशुओं की जांच की और पशुपालकों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ पशुधन की उचित देखभाल को बढ़ावा देना रहा। यह भी पढ़ें- Munger News: जीविका के शिविर में पशुओं की जांच कर पशुपालकों को दी गई चिकित्सकीय स...