पीलीभीत, अक्टूबर 18 -- Pilibhit News: गजरौला। माला कॉलोनी में आयोजित बंगाली समाज के कार्यक्रम में कक्षा 10 और 12 अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने वाले होनहारों को सम्मानित किया गया। परिवार व समाज का नाम रोशन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। बैठक में एलएलबी, मास्टर डिग्री सहित उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के भविष्य और करियर को लेकर भी चर्चा की गई। सरकारी नौकरी एवं अन्य प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत समाज के लोगों ने अपने अनुभव साझा किया। कार्यक्रम में माला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार राय, बाजार कमेटी के अध्यक्ष रूप हलधर व सभी पदाधिकारियों समेत बंगाली ग्राम पंचायतों के प्रशासक सहित समाज के अन्य लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...