Pilibhit News: फॉलोअप::: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने कोतवाली गेट पर किया हंगामा
पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: नहर में मिले रुपिंदर कौर के शव के मामले में नामजद आरोपियो की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों के सब्र का बांध टूट गया। परिजनों ने बीती रात कोतवाली गेट पर पहुंचकर हंगामा कर विरोध जताया। उन्होंने नहर में कूदकर आत्महत्या करने की चेतावनी देते हुए सड़क पर बैठकर प्रदर्शन भी किया। हंगामे के बाद पुलिस ने रात में ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर मकरंदपुर की रहने वाली रुपिंदर कौर का पति से 21 जून को विवाद हो गया था। उसके बाद रुपिंदर कौर गायब हो गईं। अगले दिन उनका शव जनपद शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव ररुआ में नहर में मिला था। रुपिंदर कौर के पिता बलदेव सिंह की ओर से पति जजवीर सिंह, कुलदीप कौर, गुरप्रीत कौर, गुरजीत सिंह और गुरजीत की पत्नी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.