पीलीभीत, जुलाई 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। फार्म-16 को उपलब्ध कराने के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ लगातार मांग कर रहा है, लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। आयकर विवरणी भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। ऐसे में शिक्षक-शिक्षिकाओं के सामने अजीब संकट उठ खड़ा हुआ है। मगर माध्यमिक शिक्षा विभाग कोई जवाब नहीं दे पा रहा है।

माध्यमिक शिक्षक संघ की मांग उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कांत शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, प्रांतीय प्रतिनिधि सतीश चंद्र गंगवार ने जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह यादव से भेंटकर 21 जुलाई तक फॉर्म 16 उपलब्ध न होने पर चिंता व्यक्त की है। फार्म-16 नियोक्ता द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए जाने वाला एक महत्वपूर्ण टीडीएस प्रमाण पत्र है, जो यह प्रमाणित करता है कि सैलरी से क...