पीलीभीत, अक्टूबर 18 -- Pilibhit News: पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र नागर सिंह ने कोर्ट को बताया कि उनकी मां सुरजीत कौर और ताई हरवंश कौर के नाम पूरनपुर के मोहल्ला गणेशगंज पूर्वी में एक प्लाट है। सुरजीत कौर व हरवंस कौर ने अफसर खान पुत्र लतीफ निवासी मोहल्ला गणेशगंज को प्लाट की देखरेख के लिए अधिकार पत्र दे दिया था। वर्ष 2010 में सुरजीत कौर व वर्ष 2015 में हरवंस कौर की मौत हो गई। इस पर अधिकार पत्र अमान्य हो गया। आरोप है उसके बाद अफसर खान ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर अपनी सगी भाभी सायरा बेगम के नाम उस प्लाट का बैनामा कर दिया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी अफसर खान, सायरा बेगम व इतवारी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...