पीलीभीत, अगस्त 9 -- Pilibhit News: पीलीभीत। ग्रामीण का शव घर पर ही फंदे से लटका मिला है। मृतक घर में अकेला था। सूचना पर पहुंची न्यूरिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मरौरी निवासी 45 वर्षीय माया स्वरूप घर में अकेले रहते थे। शनिवार सुबह काफी देर तक वह घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों ने घर पर जाकर देखा। अंदर कमरे में उनका शव फंदे से लटका हुआ था। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पुलिस को दी गई तो थानाध्यक्ष न्यूरिया दिगंबर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: परिजनों से विवाद के बाद किसान ने फंदा लगाकर दी जान ग्रामीणों के मुताबिक माया स्वरूप की पत्नी की करीब 16 वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि 18 वर्षीय बेटा...