पीलीभीत, अगस्त 3 -- Pilibhit News: कलीनगर। कोल्डड्रिंक में नशा देकर बेहोश करने के बाद पति का गला घोंटकर हत्या करने वाली आरोपी महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची थी। प्रेमी के कहने पर ही उसने कोल्ड ड्रिंक में पति को अधिक मात्रा में नींद की गोलियां दी थीं। उसके बाद छुटकारा पाने के लिए उसने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी महिला के प्रेमी का नाम भी मुख्य षड्यंत्रकर्ता के रूप में शामिल किया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना माधोटांडा के गांव लोहरपुरी फुलहर के रहने वाले उमाशंकर की पत्नी ममता ने शुक्रवार रात अपने पति उमाशंकर को पहले कोल्डड्रिंक में नशीली गोलियां देकर बेहोश किया। इसके बाद अपनी ही साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी महिला ममता के खिलाफ पुलिस ने बेटे विवेक उर्फ विकास की...