पीलीभीत, अगस्त 9 -- Pilibhit News: पूरनपुर(पीलीभीत)। दो दिन पहले हुसैनापुर गांव में हुई लाखों की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। घर की युवती ने ही अपने झोलाछाप प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद अज्ञात चोरों के घर में चोरी होने का ड्रामा रच दिया। जांच पड़ताल में घटना की हकीकत सामने आने पर परिजनों के होश उड़ गए। चोरी हुए आभूषण और नकदी बरामद कर पुलिस ने युवती और झोलाछाप डाक्टर को जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र एक गांव के व्यक्ति के घर से छह अगस्त की रात चोरी हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस दौरान व्यक्ति ने पुलिस को छह चोरों द्वारा घटना को अंजाम देने के बारे में बताया। बताया कि चोर घर में रखे लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर और दस हजार की नकदी समेट ले गए। पुलिस और एसओजी को वर्कआउट करने को लगाया ग...