पीलीभीत, अगस्त 3 -- Pilibhit News: माधोटांडा। पत्नी से मिले दहेज से असंतुष्ट पति का दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग हो गया। पत्नी ने जब प्रेमिका के घर पहुंचकर विरोध किया तो प्रेमिका और उसके परिजनों ने पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद घर वापस लौटी पत्नी को पति ने मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति और प्रेमिका सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के कस्बा कलीनगर की रहने वाली मुस्कान ने थाना माधोटांडा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी लगभग 6 वर्ष पहले अनिल कुमार पुत्र रामसागर निवासी फत्तेपुर थाना सेहरामऊ के साथ हुई थी। यह भी पढ़ें- दहेज के छह अलग-अलग मामलों में मुकदमे दर्ज आरोप है शादी के बाद पति अनिल कुमार उससे दो लाख रुपए और बाइक मायके से लाने का दबाव बनाने लगा। द...