पीलीभीत, अक्टूबर 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। युवक को प्रेमजाल में फंसाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने, धमकी देने और ब्लैकमेल किया गया। कोतवाली पुलिस ने युवक क तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि उसको धोखे से प्रतिबंधित पशु का मीट खिलाने, इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खकरा निवासी हितेश कुमार सक्सेना ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि वर्ष 2019-20 में वह मोहल्ला मोहम्मद वासिल स्थित रिजवान हुसैन के घर उसके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाता था। वहां रिजवान की भांजी रौनक फातिमा भी रहकर पढ़ाई करती थी। आरोप है कि वर्ष 2022 से उसे षड्यंत्र के तहत प्रेमजाल में फंसाने और धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश श...