पीलीभीत, अगस्त 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के अधीन अस्पताल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए।

कर्मचारी अनुपस्थिति एमसीएच विंग, जिला पुरुष अस्पताल और इमरजेंसी में कर्मचारियों की उपस्थिति जांची गई तो आठ कर्मी ड्यूटी से नदारद मिले। कर्मचारियों की गैरहाजिरी सामने आने पर प्राचार्य ने जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई। प्राचार्य को इमरजेंसी में भर्ती मरीजों की संख्या तक चिकित्सक नहीं बता सके। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्राचार्य की नाराजगी इमरजेंसी में पहुंचने पर उन्होंने वहां मौजूद चिकित्सक से भर्ती मरीजों की संख्या पूछी, लेकिन चिकित्सक मरीजों की सही संख्या तक नहीं बता सके। इस पर प्राच...