पीलीभीत, अगस्त 26 -- Pilibhit News: पूरनपुर। कांवड़ यात्राओं के बीच बारहवीं शरीफ पर्व प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। नगर में आज भव्य जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान स्टेशन रोड पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके लिए कावंड यात्रा के रुट में भी बदलाव किया गया है। जिससे सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे। शारदा नदी के धनाराघाट से जल भरकर लाने वाले कांवड़ियों के जत्थे नगर के स्टेशन रोड से निकलते हैं। इसके लिए स्टेेशन रोड पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था रहती है। बुधवार को ईद मिलाद उन नबी (बारहवीं शरीफ) का पर्व है। इस उपलक्ष्य में स्टेशन रोड पर सजावट की जाती है। इसी रोड से जुलूस भी निकाला जाता है। यह भी पढ़ें- Purnia News: ईद मिलाद उन नवी को लेकर पुलिस चौकस जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। जुलूस के दौरान कांवड़ यात्रा का रुट बदल दिया गया है। धनाराघाट से आने आने वाले ...