पीलीभीत, जुलाई 29 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल के पहले सीएमएस डॉ. राजेश कुमार 31 जुलाई को 62 वर्ष की आयु पूरी कर प्रशासनिक जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगे। शासन की सेवा नियमावली के अनुसार सीएमएस का प्रशासनिक दायित्व 62 वर्ष की आयु तक ही रहता है। इसके बाद डॉ. राजेश कुमार अगले तीन वर्षों तक सीनियर रेजिडेंट के रूप में चिकित्सकीय सेवाएं देंगे। हालांकि उनकी तैनाती पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में ही होगी या किसी अन्य संस्थान में, यह अभी स्पष्ट नहीं है। डॉ. राजेश कुमार का जिले की स्वास्थ्य सेवाओं से करीब 24 वर्षों का जुड़ाव रहा। अक्टूबर 2002 में नैनीताल से स्थानांतरण के बाद उन्होंने बिलसंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला था। यह भी पढ़ें- निजी अस्पतालों को एक स्थायी फोन नंबर देना होगा...