पीलीभीत, सितम्बर 14 -- Pilibhit News: पीलीभीत। इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक सैय्यदा को प्रधानाचार्य अखलाक हसन खान ने बुकें, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में तजीन जहां ने राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित प्रावि पिपरिया अगरू की प्रधानाध्यापक सैय्यदा को कैप एवं बैच लगाया। बेसिक शिक्षक वसीम, मोहम्मद तारिक, मोहम्मद अकरम ने भी स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रधानाध्यापक सैय्यदा ने कहा कि सभी के सहयोग ने मुझे प्रेरित किया। संचालन शिक्षक फुरकान हाशमी ने किया। वसीम, राशिद खान, जावेद अल्वी, ज़ुबैर अहमद, मोहम्मद नूर, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद सिद्दीक, नगमा बी., कनीज फातिमा, हम शहरोज, निशात कौसर, शबाना खान, मेहविश खान, नाजिर हुसैन आदि रहे। यह भी पढ़ें- Pilib...