पीलीभीत, अक्टूबर 17 -- Pilibhit News: जहानाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बारात भोज निवासी मुख्तियार के प्रार्थना पत्र पर डीएम के निर्देशों के बाद जांच करने पहुंची टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। चकबंदी के राजस्व निरीक्षक उरविंदर सिंह, लेखपाल राहुल राणा, प्रियांशु राम, ओम प्रकाश तथा तहसील अमरिया के राजस्व निरीक्षक केके देवल को दूसरे पक्ष की महिलाओं के विरोध के कारण बिना पैमाइश लौटना पड़ा। बारात भोज निवासी मुख्तियार का अपने परिजनों से खेत को लेकर सगीर हबीब से विवाद था। इसकी पैमाइश करने के लिए मुख्तियार ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद पैमाइश करने के निर्देश दिए चकबंदी व राजस्व विभाग के कर्मचारी कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक योगेश कुमार व पुलिस बल के साथ पहुंचे। यहां जैसे ही चकबंदी विभाग के कर्मचारियों ने पैमाइश शुरू की तो दूसरे प...