पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- पैतृक संपत्ति विवाद में बुजुर्ग महिला से मारपीट Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि संपत्ति को लेकर दबाव बनाने के दौरान चाचा ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर बुजुर्ग महिला से गाली-गलौज की। विरोध करने पहुंचे महिला के बेटे और पोते को भी पीट दिया। मारपीट में घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के लोधी धर्मशाला के निकट निवासी विनय कुमार ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर उसके चाचा हरदयाल का घर है। उसकी 70 वर्षीय दादी गंगादेवी उसके घर ...