Pilibhit News: पेनाल्टी शूटआउट में नानपारा ने डीएफ पीलीभीत को हराया
पीलीभीत, नवम्बर 8 -- Pilibhit News: पूरनपुर। विवेकानंद स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित मैत्री फुटबॉल फेस्टिवल में शनिवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला नवोदय फुटबॉल क्लब नानपारा और डीएफ पीलीभीत के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण और रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें एक-दूसरे के खिलाफ गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। इसमें नवोदय फुटबॉल क्लब नानपारा ने पांच में से तीन गोल दागकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीत के साथ ही नानपारा की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। नानपारा के गोलकीपर रूबिन ने शानदार रक्षात्मक प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम के हमलों को नाकाम किया। उनके बेहतर डिफेंस के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।दीपावली के चलते आठ नवंबर को फेस्टिवल में कोई मुकाबला नहीं होगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.