पीलीभीत, अक्टूबर 24 -- Pilibhit News: दियोरिया कलां। कोतवाली क्षेत्र के गांव मनपुरा में सड़क किनारे एक पेड़ पर लगभग आठ फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पेड़ से सुरक्षित नीचे उतारा। मनपुरा गांव में सड़क किनारे पेड़ पर अजगर देखकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पीआरवी 112 को दी। इसके बाद वन विभाग को भी मामले से अवगत कराया गया। पेड़ पर अजगर मौजूद होने की खबर आसपास फैल गई। उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सड़क से गुजर रहे राहगीर भी रुककर अजगर को देखने लगे। सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पेड़ से उतारने का प्रयास शुरू किया। पेड़ पर ...