पीलीभीत, जुलाई 13 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी में बिजली के तारों पर पेड़ की टहनी गिरने से शनिवार रात करीब 9 बजे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। पूरी रात बिजली न आने से लगभग 500 उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार सुबह नाराज उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध किया। इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ की टहनी हटाने के बाद दोपहर करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके अलावा रविवार दोपहर में शहर के अन्य मोहल्लों में विद्युत सप्लाई बाधित होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Balia News: सिविल लाइन इलाके में तीन दिनों से बिजली गुल शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी में बिजली के तारों पर पेड़ की टहनी गिर जाने से शनिवार रात करीब 9 बजे से विद्...