पीलीभीत, अक्टूबर 9 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बुधवार रात तेज आंधी और बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह पेड़ और उनकी भारी डालियां बिजली लाइनों पर गिरने से तार टूट गए और करीब एक दर्जन खंभे धराशायी हो गए। कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। गुरूवार को भी कई क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी और दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही। बिजली गुल होने से पानी और मोबाइल चार्जिंग का संकट बुधवार रात आठ बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू होते ही शहर के कई हिस्सों की बिजली गुल हो गई। सुरभि कॉलोनी और टनकपुर हाईवे स्थित एफसीआई गोदाम के पास खंभे टूटने से आपूर्ति प्रभावित हुई। शहर के मोहल्ला साहूकारा,ड...