Pilibhit News: पेड़ो के अवैध कटान की सूचना पर वन विभाग की छापेमारी
पीलीभीत, अक्टूबर 24 -- Pilibhit News: पूरनपुर। अवैध रूप से काटकर लाई गई लकड़ी प्लॉट में लगाने कि सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। कई स्थानों पर लकड़ी के बोटे मिले। इस छापेमार कार्रवाई से खलबली मच गई। शुक्रवार को वन एवं वन्यजीव प्रभाग के एसडीओ रमेश चंद्र को सूचना मिली कि कुछ लोगों ने पेड़ो का अवैध कटान कर लकड़ी शेरपुर कलां रोड पर स्थित प्लॉट में रखी है। जानकारी मिलते ही एसडीओ रमेश चंद्र और रेंजर सोवरन लाल टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने नखासे वाली गोटियां, शेरपुर रोड सहित कई प्लॉट में पड़ी लकड़ियों का निरीक्षण किया। वन विभाग की छापेमारी की जानकारी लगते ही लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया। लकड़ी से संबंधित ठेकेदार मौके पर नहीं पहुंचे। अधिकारियों ने लकड़ी कटान से संबंधित परमिट और अन्य जानकारियों के आधार पर स्थिति का जायजा लिया। रेंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.