पीलीभीत, अक्टूबर 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पूरनपुर से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा को शुरू कर दिया गया है। यह बस रुद्रपुर, काशीपुर होकर जाएगी। बस को अपराह्न में तीन बजे रवाना किया जाएगा। यह शाम को चार बजे पूरनपुर और यहां से हरिद्वार जाएगी। इससे हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। एआरएम विपुल पराशर ने बताया कि नियमित बस सेवा से लोगों को राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...